{"_id":"627954984ba40040997a1cab","slug":"corona-infected-patient-found-in-opd-investigation-fatehabad-news-hsr631216311","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी जांच में मिला कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी जांच में मिला कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमित जिले में एक नया केस मिला है। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी मरीजों की जांच में अशोक नगर निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट किया है। वहीं जिले में कोरोना के दो एक्टिव केस हो गए हैं।
हालांकि अभी तक जिले में आरटीपीसीआर सैंपल शुरू नहीं हुई है। 39 दिन से बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब बंद है। सिविल सर्जन कार्यालय ने इसको लेकर अनुमति और मैनपॉवर मांगी थी लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई जवाब नहीं आया है। कोविड कर्मचारियों को हटाए जाने के बाद से आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद है। विभाग सिर्फ रेपिड एंटीजन सैंपल ले रहा है।
सोमवार को जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 43
45 से 59 साल 56
18 से 44 साल 203
15 से 17 साल 38
12 से 14 साल 56
बूस्टर डोज की रफ्तार कम
जिले में कोरोना टीकाकरण में बूस्टर डोज अभियान की रफ्तार कम है। सोमवार को मात्र 6 लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई गई है। जिले में अभी तक 3114 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 60 साल से ऊपर वाले 2200 पात्र बूस्टर डोज लगवा चुके है।
विज्ञापन
कोट
आरटीपीसीआर लैब को लेकर अभी तक अनुमति नहीं मिली और न ही मैनपॉवर को लेकर कोई आदेश आए हैं। टोहाना में स्वास्थ्य महानिदेशक वीना सिंह आई थी तब भी ये मुद्दा रखा गया था। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
- संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन