{"_id":"6440f8647bf4b0843c0fac73","slug":"corona-infected-elderly-died-in-fatehabad-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, चार दिन से था बीमार, मृतकों का आंकड़ा पांच सौ पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, चार दिन से था बीमार, मृतकों का आंकड़ा पांच सौ पार पहुंचा
Thu, 20 Apr 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:01 PM IST
सार
फतेहाबाद में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, फिलहाल 21 एक्टिव केस है। एसपी, डीएमसी, सीएमओ भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को कोविड प्रोटोकॉल से दाह संस्कार करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कोरोना सैंपलिंग के लिए अस्पताल में बैठा स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को फतेहाबाद के हुडा सेक्टर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जो पिछले 4 दिनों से बीमार था और निजी अस्पताल में दाखिल था। यहां पर जांच के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग बुखार से पीड़ित था और बीपी की भी बीमारी थी।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल से होगा दाह संस्कार
जिले में कोरोना से ये 504 वी मौत है। बता दे कि जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, फिलहाल 21 एक्टिव केस है। एसपी, डीएमसी, सीएमओ भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को कोविड प्रोटोकॉल से दाह संस्कार करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन