{"_id":"5fff3bf98ebc3e2efc2b5e88","slug":"corona-caccine-will-come-today-fatehabad-news-rtk5907475195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज हिसार से आएगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज हिसार से आएगी आज
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज जिला वैक्सीन केंद्र में पहुंच जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में 5820 डोज अलॉट की है। एक वॉयल से 10 पात्रों को वैक्सीन लगेगी।
कोरोना वैक्सीन लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। हिसार के जिला वैक्सीन सेंटर से फतेहाबाद की टीम कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज लेकर आएगी। उप सिविल सर्जन डॉ.सुनीता सोखी ने इसकी पुष्टि की है। जिले में पहले चरण में पहली डोज 4738 पात्रों को लगनी है। पहली डोज देने के बाद अगली डोज 28 दिन बाद दी जानी है।
स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस सहायता मांगी
कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल के दौरान सेशन साइट पर अव्यवस्था रही थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान पुलिस सहायता मांगी है। सेशन साइट पर स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षाकर्मियों की जगह पुलिस टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
पांच अस्पतालों में होना है कोरोना वैक्सीनेशन
जिले में पहले चरण में पांच अस्पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन होने जा रहा है। इसमें फतेहाबाद में पॉलीक्लीनिक, टोहाना में उप नागरिक अस्पताल, रतिया में नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना और भट्टू शामिल है। पहले दिन 100-100 पात्रों को कोरोना वैक्सीन लगेगी।
सरकारी अस्पताल कर्मियों लगेगी पहले वैक्सीन
पहले चरण में करीब 4700 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगनी है। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के कर्मचारी शामिल है लेकिन स्वास्थ्य विभाग शुरूआत में सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को डोज लगाएगा।
कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज वीरवार को हिसार से आ जाएगी। मुख्यालय से इस संबंध में आदेश आ गए हैं। टीम वीरवार को हिसार से डोज ले आएगी। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एसपी से पुलिस सहायता मांगी है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।