{"_id":"690e35d77d181063df0a17c8","slug":"construction-of-the-road-connecting-haryana-and-punjab-will-start-soon-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-143280-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 29 लाख की लागत से एक माह में तैयार होगी 350 मीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 29 लाख की लागत से एक माह में तैयार होगी 350 मीटर लंबी सड़क
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड की निर्माणाधीन सडक । संवाद
जाखल। हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नगर पालिका ने इसके निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी। अब जल्द ही इस पर काम शुरू होने जा रहा है। इस रोड से पंजाब का चुल्हड़कलां गांव लगता है। इस पर से दोनों तरफ से रोजाना एक हजार के लगभग वाहनों का आवागमन होता है।
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार यह सड़क 350 मीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 29 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रशासन का दावा है कि यह सड़क एक महीने के तैयार कर जनता को समर्पित कर दी जाएगी। यह मार्ग जाखल शहर के बस स्टैंड से होते हुए हरियाणा और पंजाब की सीमाओं को जोड़ता है।
इस सड़क पर दिन-रात भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे यह मार्ग बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके आसपास कई प्रमुख शिक्षण संस्थान, स्कूल, निजी अस्पताल, लैब और बाइक एजेंसियां भी स्थित हैं। लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
रविंद्र कुमार, सुभाष, रितेश, सोनू मोबाइलवाला ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि यहां से वाहन लेकर गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं था। इस रोड पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। बस स्टैंड से लेकर 4 नंबर गोदाम तक फैली इस सड़क की मरम्मत की मांग राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों द्वारा काफी समय से की जा रही थी।
कुछ महीने पहले प्रशासन ने सीवर और पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसे मिट्टी डालकर यूं ही छोड़ दिया गया। नगरपालिका अधिकारियों को बार-बार शिकायतें भेजने के बावजूद लंबे समय तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लोगों में रोष था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को गड्ढों और धूल से मुक्ति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -
सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसे बनाने में नगर पालिका 29 लाख रुपये खर्च करेगी। इस सड़क को एक महीने में तैयार कर जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।
-रवि कांत जेई नगर पालिका जाखल