फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Co-accused wanted in Ankit murder case arrested and sent to jail.

Fatehabad News: तीन दिन बढ़ी हड़ताल, पांच शहरों में नहीं उठेगा कचरा

Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Co-accused wanted in Ankit murder case arrested and sent to jail.
फतेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में धरना देते हड़ताली कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में अब तीन दिन और कचरा नहीं उठेगा और न ही सफाई होगी। नगर परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की और मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
विज्ञापन


यूनियन नेता नरेश राणा, ओमप्रकाश लोट, सतबीर सहारण और वीरू रत्ति ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर शनिवार शाम प्रशासन ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने महिला कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े फाड़े और घसीटकर पुलिस वैन में बैठाया। बाद में 11 महिला और एक पुरुष कर्मचारी को भूना चौकी तथा दो महिला और 17 पुरुष कर्मचारियों को बड़ोपल चौकी ले जाया गया।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि कथित पुलिस कार्रवाई के दौरान महिला कर्मचारी लाजवंती की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने सोमवार को किसानों के साथ मिलकर डीसी कार्यालय का घेराव करने और डीसी व एसपी से जवाब मांगने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के 25वें दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के अलावा सीटू के जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास शर्मा, ब्लॉक प्रधान राजपाल मित्ताथल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार, सचिव हरपाल सिंह, बेगराज और रामकुमार बहबलपुरिया ने धरने को समर्थन दिया।


सचिव पर महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप :

कर्मचारी नेताओं ने नगर परिषद के सचिव गोविंद कुमार पर महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग करने का आरोप लगाया। यूनियन ने निर्णय लिया है कि गोविंद कुमार को नगर परिषद कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उनके खिलाफ अलग से आंदोलन चलाया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रशासन पर पुलिस कार्रवाई, महिला कर्मचारियों से कथित बदसलूकी और सेक्रेटरी के रवैये को लेकर रोष जताया।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed