{"_id":"61d72a1513733a23d21d6f6a","slug":"clouds-prevailed-throughout-the-day-chill-persists-due-to-moisture-in-the-air-fatehabad-news-hsr621413189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाये रहे बादल, हवा में नमी से ठिठुरन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाये रहे बादल, हवा में नमी से ठिठुरन बरकरार
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते शहरवासी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम में बादलवाही छाई रही। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इस कारण ठिठुरन बरकरार रही। सुबह के समय धुंध का असर होने के कारण वाहनचालकों को हाईवे से लेकर लिंक मार्गों तक भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, वीरवार को बारिश नहीं हुई। मगर धुंध व बादलवाही के कारण फसलों को पूरा फायदा मिल रहा है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में सौ फीसदी नमी रही। गेहूं की फसल में अब सिंचाई होने के साथ ही किसानों ने खाद डालने का काम शुरू कर दिया है। ठंड से बचने के लिए सुबह व शाम के समय दुकानदारों से लेकर आम नागरिकों तक ने अलाव का सहारा लिया। सुबह-सुबह काम पर जाने वाले मेहनतकश लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। वहीं, वीरवार को पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा नाममात्र ही लोग नजर आए।
कोट
पश्चिमी विक्षोभ व अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं तथा राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 9 जनवरी तक बादलवाही रहेगी। बीच-बीच में गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार