फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council head and deputy head again face to face to stop night sweeping machine

Fatehabad News: नाइट स्वीपिंग मशीन बंद करने के लिए नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान फिर आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
City council head and deputy head again face to face to stop night sweeping machine
फतेहाबाद में नगर परिषद की नाईट स्वीपिंग मशीन।
फतेहाबाद। नगर परिषद की नाइट स्वीपिंग मशीन को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान एक बार फिर से आमने-सामने हो गए हैं। मशीन बंद करने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने नगर निकाय मंत्री को पत्र लिखा और उसमें कहा गया कि पार्षदों द्वारा इस पर आपत्ति जताई जा रही है और इसे बंद किया जाए।
विज्ञापन

पत्र सोशल मीडिया पर आने के तीन घंटे बाद दोपहर को उपप्रधान सविता टुटेजा ने नगर परिषद कार्यालय में चुनिंदा पार्षदों के साथ दावा किया कि सोमवार से नाइट स्वीपिंग मशीन नहीं चलेगी और अगर चली तो भुगतान नहीं होगा। जबकि नगर परिषद अधिकारियों ने नाइट स्वीपिंग मशीन बंद को लेकर कोई आदेश आने से मनाकर दिया है और वहीं प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का भी कहना है कि उनके पास इसकी कोई सूचना नहीं है। वहीं अधिकारी भी हर बार नाइट स्वीपिंग मशीन बंद न करने के पीछे ये ही कारण बताते रहे हैं कि एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक इसे बंद नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर परिषद हर माह करता है साढ़े चार लाख रुपये भुगतान
नाइट स्वीपिंग मशीन नगर परिषद के पास अक्टूबर 2021 में भेजी गई थी। नगर परिषद मशीन को लेकर हर माह साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान करता है। इसके अलावा 50 लीटर तेल भी नगर परिषद द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र में रखा गया है 54 लाख का बजट
नगर परिषद ने बजट बैठक में नाइट स्वीपिंग मशीन को लेकर 54 लाख रुपये का बजट भी पास किया है। इसके अलावा पिछले वित्त वर्ष में नाइट स्वीपिंग मशीन पर 42.35 लाख रुपये नगर परिषद खर्च कर चुका है।

मशीन चली तो नहीं होगा भुगतान
नाइट स्वीपिंग मशीन सोमवार से नहीं चलेगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। अगर चली तो इसका भुगतान नहीं किया जाएगा। मशीन बंद करने को लेकर पार्षद द्वारा प्रस्ताव पास किया जा चुका है। जहां तक पत्र की बात है वह सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा। मैंने इस संबंध में प्रधान जी को कॉल भी की थी लेकिन वह किसी काम से बाहर है।

-सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद

कोट
नाइट स्वीपिंग मशीन को बंद करने के लिए नगर निकाय मंत्री को शुक्रवार को पत्र लिखा गया है। मशीन बंद करने को लेकर अभी तक कोई लिखित जवाब नहीं मिला है। उपप्रधान के दावे के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
नाइट स्वीपिंग मशीन को बंद करने के लिए लिखित आदेश नहीं आए है। आदेश आने के बाद ही मशीन को बंद किया जाएगा।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed