फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chaos prevails in grain markets, causing problems in the procurement process

Fatehabad News: अनाज मंडियों में फैली अव्यवस्था, खरीद प्रक्रिया में हो रही परेशानी

Mon, 10 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chaos prevails in grain markets, causing problems in the procurement process
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में दुकानों के बाहर लगी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों धान की कटाई का काम अंतिम चरण पहुंच गया है। हालांकि परमल धान की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बासमती धान की कटाई का काम अभी अधूरा है। इससे पिछले एक सप्ताह से अनाज मंडियों में परमल धान की आवक कम हो चुकी है। बासमती धान की आवक में तेजी आई है। अब तक अनाज मंडियों में बासमती धान की खरीद 10,02,297 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में इस बार धान की बिजाई करीब साढ़े तीन लाख एकड़ में की गई थी, जिसमें से 90 हजार एकड़ में परमल धान की रोपाई हुई थी। बासमती धान की रकबा अधिक होने के कारण इसकी मंडियों में आवक भी अधिक है। इससे बार अनाज मंडियों में धान की खरीद अधिक हुई है। पिछले साल अब तक अवधि के अनुसार खरीद 669081 क्विंटल थी जबकि इस बार यह आंकड़ा 10,02,297 क्विंटल है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से केवल परमल धान की खरीद ही एमएसपी पर की जाती है। ऐसे में अब बासमती धान की खरीद निजी व्यापारियों की ओर से की जा रही है। लेकिन व्यापारियों की ओर से की जा रही मनमानी से किसानों और मंडी प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में बीच रास्तों पर धान की ढेरियां लग रही है और धान की समय पर तुलवाई नहीं की जा रही है। इससे मंडी की खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे किसान दलीप, भगतराम, लीलूराम और राेहतास आदि ने बताया कि मंडी में गेट से लेकर अंत तक ट्रैक्टरों की कतार लगी हुई है। ऐसे में ट्रॉली से धान की खाली करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अगर फसल में नमी की मात्रा ज्यादा हो तो सुखाने के लिए जगह नहीं मिल पाती है।


:: अनाज मंडी में फिलहाल परमल और बासमती धान दोनों की आवक जारी है। मंडी में सफाई व्यवस्था व खरीद व्यवस्था की समय- समय पर जांच की जा रही है। जिन किसानों ने परमल धान की रोपाई की हुई है। उनसे अपील है वे परमल धान की फसल जल्द मंडी में लेकर आएं।

यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed