फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against young man for raping a married woman

विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case registered against young man for raping a married woman
रतिया। पुलिस ने 28 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर एक गांव के 22 वर्षीय युवक के खिलाफ उससे दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहित महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसका पति साल भर पहले मजदूरी पर गया था व सास ससुर बाहर गये हुए थे। तभी क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक उसके घर घुस गया। उससे छेड़छाड़ करने लगा व उससे दुष्कर्म किया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी साल भर से उससे डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। उसने हिम्मत जुटाकर घटना के बारे अपने परिजनों को बताया व मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed