फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 6 people including ASI in Timber Merchant's death case

टिंबर मर्चेंट की मौत मामले में एएसआई सहित 6 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 people including ASI in Timber Merchant's death case
श्मशान घाट से साक्ष्य जुटाते सीन ऑफ क्राइम टीम के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
रतिया। वार्ड नंबर 17 निवासी टिंबर मर्चेंट राजेंद्र कुमार की 6 अक्तूबर को हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों ने रतिया शहर थाना में शिकायत देकर कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। रतिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला, उसके बेटे व बेटी, एक पुलिस कर्मचारी व दो अन्य लोगों सहित छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34, 384 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर मामले में साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन

टिंबर मर्चेंट 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार की मौत के मामले में उसके बेटे विकास ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता की मौत उक्त लोगों द्वारा परेशान करने के कारण हुई है। घटनाक्रम को लेकर वीडियो भी मिली है, जिसमें मृतक उक्त लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहा है। विकास ने बताया कि 6 अक्तूबर को बलियाला निवासी राजीव का फोन आया कि उसके पिता राजेंद्र ने सल्फास खा ली है। वह अपने पिता को निजी अस्पताल लेकर गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई तो वे उन्हें हिसार ले जाने लगे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

कोट
मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर वार्ड 3 निवासी अक्को रानी, उसकी लड़की गगनदीप कौर, बेटे आकाशदीप, जयदेव व वूमेन सेल फतेहाबाद के एएसआई कर्मसिंह उर्फ कर्मा व एक अन्य महिला पर केस दर्ज कर लिया है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रूपेश चौधरी, प्रभारी, शहर थाना रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed