फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against CSC center operator for showing less income in PPP by taking 800 rupees

800 रुपये लेकर पीपीपी में आय कम दिखाने के आरोप में सीएससी सेंटर संचालक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against CSC center operator for showing less income in PPP by taking 800 rupees
भूना। 800 रुपये लेकर परिवार पहचान पत्र(पीपीपी) में आय कम दिखाने के आरोप में पटवार भवन के सामने पुराने बाजार में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिखित आदेश के बाद पीपीपी के जिला प्रबंधक फतेहाबाद ने दर्ज करवाया है। पुलिस ने सेंटर के संचालक भिवानी के गांव झोझूकलां निवासी वीएल रविंद्र कुमार व जींद के डूमरखां निवासी सुनील कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एडीसी कार्यालय के पीपीपी जिला प्रबंधक लवकेश कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर भूना के संचालक रविंद्र कुमार पर आरोप है कि वह फर्जी तरीके से परिवार पहचान पत्र में आय कम दिखाने के लिए मोटे पैसे वसूल रहा था। इसका भंडाफोड़ होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण पंचकूला ने कॉमन सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दिए। आरोपी लोगों के परिवार पहचान पत्र डाटा को अपडेट करते समय इनकम अधिक की जगह कम दिखाकर अवैध काम कर रहा था। आय कम इसलिए करवाई जा रही थी ताकि सरकार की कई योजनाओं का कम आमदनी दिखाकर गलत तरीके से फायदा उठाया जा सके। फैमिली आईडी में आमदनी अधिक दर्ज होने के कारण कई लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी मिलनी बंद हो गई। उसे प्राप्त करने के चक्कर में लोग पीपीपी में आय कम करवा रहे हैं।
विज्ञापन

टेलीग्राम ग्रुप से हुआ भंडाफोड़
जींद के गांव डूमरखां निवासी सुनील कुमार ने कॉलेज से वजीफा राशि लेने के चक्कर में परिवार पहचान पत्र में इनकम घटाने से संबंधित टेलीग्राम ग्रुप में पोस्ट की थी। जिस पर एक व्यक्ति ने पीपीपी में आय घटवानी चाही। इसके बाद सुनील ने 800 रुपये देकर फैमिली आईडी में इनकम को कम करवा लिया। एक के बाद एक इस गिरोह के सदस्यों ने दर्जनों की संख्या में परिवार पहचान पत्र से इनकम कम करने का धंधा शुरू कर दिया। मगर कुछ दिनों बाद ही टेलीग्राम ग्रुप चैट से भंडाफोड़ हो गया। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए जींद व फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पीपीपी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए। कार्यालय ने एक फैमिली आईडी में इनकम घटाने से संबंधित सुबूत भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक रविंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 66सी,66डी, आईटी एक्ट, 420,467,468,471 मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना
वर्जन
फैमिली आईडी में इनकम कम दिखा कर पैसे ऐंठने वाले कॉमन सर्विस सेंटर संचालक रविंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में खुलासा होगा कि इन्होंने कितने लोगों की फैमिली आईडी में इनकम कम की है।

लवकेश कुमार, जिला प्रबंधक, पीपीपी
वर्जन
कॉमन सर्विस सेंटर संचालक रविंद्र कुमार ने गलत तरीके से दर्जनों की संख्या में परिवार पहचान पत्र में इनकम को घटाया है, जो विभाग की पॉलिसी के खिलाफ है। धोखाधड़ी करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भूना में फैमिली आईडी डाटा अपडेट की जांच होगी।
शिल्पा रानी, जिला प्रबंधक, सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed