फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with divider in Fatehabad, woman dies and four including husband injured

Fatehabad: डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत व पति समेत चार घायल; दिल्ली से मुक्तसर लौट रहा था परिवार

Sat, 11 May 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 May 2024 03:22 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास कार अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया।

विज्ञापन
Car collides with divider in Fatehabad, woman dies and four including husband injured
दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास शनिवार दोपहर को कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार कई दूर तक लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार पंजाब के मुक्तसर निवासी 56 वर्षीय सुरजीत कौर की मौत हो गई। इसके बाद मृतका पति बलजीत सिंह व लखविंद्र सिंह घायल हुए है। इसके अलावा दो अन्य को चोटें आई है। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक मुक्तसर निवासी बलजीत सिंह परिवार समेत कार में किसी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली गया था। बताया जा रहा है कार में ही परिवार वापस मुक्तसर लौट रहा था। गांव खाराखेड़ी के पास कार अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर सुरजीत कौर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना के बाद फोरलेन पर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची सदर पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को साइड में करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed