फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Called and demanded extortion of three lakh rupees

फोन कर मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Called and demanded extortion of three lakh rupees
फतेहाबाद। गांव भोड़ाहोशनाक में एक व्यक्ति को फोन करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि दो बार फोन करके रंगदारी मांगी गई। मामले में गांव भोड़ाहोशनाक निवासी सुभाष चंद्र ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल को उसके पास दिन में गांव भोड़ाहोशनाक निवासी मनोज का फोन आया। आरोप है कि मनोज ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उसने मनोज के घर जाकर भी बताया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह मामले में शिकायत आई है कि फोन करके तीन लाख रुपये मांगे गए हैं और न देने पर धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed