फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   By-elections for 6 vacant posts of Sarpanch and 42 Panchs in the district will be held on June 15, nomination process will start from 24th

Fatehabad News: जिले में 15 जून को खाली पड़े सरपंच के 6 और पंच के 42 पदों पर उपचुनाव, नामांकन प्रक्रिया 24 से

Fri, 16 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
By-elections for 6 vacant posts of Sarpanch and 42 Panchs in the district will be held on June 15, nomination process will start from 24th
फतेहाबाद में ​स्थि​त पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले छह माह से खाली पड़े सरपंच, पंच व पंचायत समिति सदस्यों के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 15 जून का दिन निर्धारित कर दिया है। जिले में सरपंच के 6 और पंच के 42 पदों पर उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 19 मई को अधिसूचना जारी करेंगी। इस उपचुनाव के लिए 24 से 30 मई तक नोमिनेशन भरे जा सकेंगे। वहीं 25 व 29 मई को छुट्टी रहेगी। 2 जून को नोमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके बाद शाम को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से जिले में सरपंच के 6 पद खाली हैं। उनमें से दो पंचायतें तो ऐसी हैं, जिनके सरपंच का चयन पिछले चुनाव में भी नहीं हुआ। छह सरपंचों के साथ 42 पंचों व भट्टू कलां पंचायत समिति के वार्ड नंबर-17 का पद खाली हैं। जिले की दो पंचायत खाई व काताखेड़ी में पीछे हुए चुनावों में भी मतदान नहीं करवाए जा सके थे। खाई का मामला हाईकोर्ट में चला गया था, वहीं काताखेड़ी में सरपंच पद बीसी वर्ग के लिए रिजर्व कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में पंच पद के लिए होंगे उपचुनाव



गांव बनमंदोरी का वार्ड नंबर 3, गांव चाननराम का वार्ड नंबर 5, गांव पीलीमंदोरी का वार्ड नंबर 12, ढाबी कलां का वार्ड नंबर 14, गांव ढिंगसरा का वार्ड नंबर 6, भूना ब्लॉक के गांव दहमान के वार्ड 4 व 9 में चुनाव होंगे। इसके अलावा गांव नहला में वार्ड 7 व 14, गांव बैजलपुर का वार्ड नंबर 12, ब्लॉक फतेहाबाद के गांव काताखेड़ी के वार्ड 5, बींजा लांबा के वार्ड नंबर 8, गांव बनगांव के वार्ड नंबर 14 के लिए मतदान होना है। वहीं गांव दरियापुर के वार्ड नंबर 11, गांव चिंदड़ के वार्ड नंबर 1, गांव धांगड़ के वार्ड नंबर 4, गांव एमपी रोही के वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव होगा।




:: जिले में 15 जून को सरपंच पद के 6 और पंच के 48 पदों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इन उपचुनाव के लिए 24 से लेकर 30 मई तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

-अनूप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed