फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both the youth extended their hunger strike for 48 hours regarding bean problem

Fatehabad News: सेम समस्या को लेकर दोनों युवाओं ने 48 घंटे बढ़़ाई भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Both the youth extended their hunger strike for 48 hours regarding bean problem
भट्टू उप तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे युवक।
भट्टू कलां। भूमि सुधार आंदोलन के चल रहे धरने को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे दोनों युवाओं ने रविवार को धरने में जोश को देखते हुए अपनी भूख हड़ताल 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी। रविवार को हरियाणा अध्यापक संघ, आम आदमी पार्टी व सर्वजातीय मंच हरियाणा की ओर से धरने को समर्थन दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के रीड की हड्डी है उन्हीं के बल प्रदेश चलता है जोकि अन्नदाता के रूप में माने जाते हैं। यदि वे ही समस्याओं से ग्रस्त है तो आम आदमी कैसे तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह भूमि सुधार आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। अध्यापक संघ जिला सचिव देसराज माचरा ने कहा कि यह सरकार जहां किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है। वहीं शिक्षा से भी लोगों को वंचित करने का काम कर रही है। वह दिनों दिन नित्य नई घोषणा तो करती है परंतु उन्हें अमली जामा पहनने से कतरा रही है। आज बेरोजगार भी दर दर की ठोकरे खा रहे है उनका साथ भी किसानों के साथ है। बनमंदोरी की सरपंच रजनी माचरा ने धरने को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां किसान एक देवता के रूप में जाने जाते हैं और देवता को इतना परेशान ना करें और सेम की समस्या की ओर ध्यान कर सरकार इनकी ज्यादा परीक्षा ना ले। वह उनकी समस्या का प्राथमिकता के तौर पर हल निकाले। भूख हड़ताल पर बैठे दोनों युवाओं ने रविवार को धरने में जोश को देखते हुए अपनी भूख हड़ताल 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल बेनीवाल, दीपक भांभू बनमंदोरी, भीम, आनंदवीर, भजनलाल मचरा, छोटू, सुभाष बेनीवाल, सोनू नंबरदार, सत्यवान सिहाग, बंसीलाल पूनियां, मास्टर जयवीर लॉयल, सुभाष सांई सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed