फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bolero driver killed in road accident

Fatehabad News: धांगड सड़क हादसे में बोलेरो चालक की भी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver killed in road accident
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास हुए सड़क हादसे में बोलेरो चालक खैरातीखेड़ा निवासी विक्रम की भी मौत हो गई है। घायल को सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में खैरातीखेड़ा निवासी कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में सदर पुलिस ने गांव खैरातीखेड़ा निवासी जयसिंह के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में घायल कृष्णा, मेवादेवी, दशरथ, सुनीता का फिलहाल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान जयसिंह ने बताया कि सोमवार को हांसी के गांव गुजरान में एक शोकसभा में गए थे और वहां से लौट रहे थे। जब गांव धांगड़ में पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने डिवाइडर पार करके बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार सभी लोगों को चोटें आई। घायलों फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और अन्य को रेफर कर दिया। बोलेरो गाड़ी चालक विक्रम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed