फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   body building

संदीप बना मिस्टर फतेहाबाद

Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
body building

जिला फतेहाबाद बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से रविवार को श्रीराम सेवा समिति चिल्ली वाली धर्मशाला में बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरना स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी ईश सरना रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मिर्च मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगदीश मेहता और भूना से सुरेश वधवा उपस्थित थे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ईश सरना ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता फतेहाबाद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस खेल के लिए आगे आने चाहिए, ताकि इस खेल को बढ़ावा दिया जा सके। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, वत्न, विपिन्न, नट्टू, आकाश कुमार और विक्की सोनी ने भाग लिया, जिनमें से कुलदीप प्रथम, विपिन्न द्वितीय तथा गुरजंट तृतीय रहे।
विज्ञापन


इसके बाद 60 किलोग्राम भारवर्ग में यशपाल, सुनील कुमार, अमन, सन्नी, अमनदीप, संजय, संदीप रंगा, विनय टूटेजा, शंटी व सुनील पारचा ने भाग लिया, जिसमें सन्नी प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय, संदीप रंगा तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजाज, रनबीर सिंह, फरेंसो, लवप्रीत, अमृतपाल तथा अनिल ने भाग लिया, जिसमें अनिल प्रथम, फरैंसो द्वितीय तथा अमृत पाल तृतीय रहे। इसके बाद 70 किलोग्राम भारवर्ग में राजन प्रथम, रामनिवास द्वितीय तथा बलजीत तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 75 किलोग्राम भारवर्ग में संदीप प्रथम, विक्रम ढिल्लों द्वितीय, टोहाना का संदीप सिंह तृतीय तथा अजय चतुर्थ रहा। इसके बाद 75 से ऊपर भार वर्ग में दीप प्रथम, हरदीप सिंह द्वितीय तथा नवदीप तृतीय स्थान पर रहा। अंतिम प्रतियोगिता विजेताओं में हुई, जिसमें कुलदीप, सन्नी, अनिल, राजन, संदीप तथा दीप ने भाग लिया, जिसमें मिस्टर फतेहाबाद का खिताब फतेहाबाद के संदीप के सिर पर सजा। इस अवसर पर बलबीर सिंह, बलकार सिंह संधू तथा रजनीश धारीवाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed