{"_id":"6a639ef317ee16dbd4035772","slug":"block-level-sports-competitions-conclude-players-will-now-showcase-their-mettle-at-the-district-level-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158004-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खंडस्तरीय खेल मुकाबले संपन्न, अब जिला स्तर पर दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खंडस्तरीय खेल मुकाबले संपन्न, अब जिला स्तर पर दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की बालक वर्ग की खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। जिले के छहों खंडों में विजेता खिलाड़ी और टीमें अब 25 जुलाई से शुरू होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने-अपने खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा।
एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुक्रवार को फतेहाबाद खंड के गांव खैराती खेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक खंड से प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी और टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
-- --
आज से शुरू होंगी जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं
जिले में शनिवार से अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। शनिवार को रतिया के अल्पाइन स्कूल में कुल 5 खेलों के लिए स्थान चुना गया है। रतिया के अल्पाइन स्कूल में पहले शतरंज, योगा, स्केटिंग, ताइक्वांडो और तीरंदाजी की प्रतियोगिता होगी। जिसमें जिले के सभी खंडों से टीमें पहुंचेगी।
विज्ञापन
-
ये रहा परिणाम
100 मीटर दौड़ में अमर ज्योति स्कूल भट्टूकलां का हैप्पी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में ग्रीन वैली भड़ोलावाली स्कूल का दीपक, 400 मीटर दौड़ में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का वैभव प्रथम रहा। इसके अलावा लंबी कूद में सैनिक स्कूल खाराखेड़ी का शुभराय प्रथम, डिस्कस थ्रो में पीएमश्री स्कूल धांगड़ का साहिल, शॉटपुट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का भविष्य प्रथम रहा। 800 मीटर दौड़ में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का मोहित और 1500 मीटर दौड़ पीएमश्री स्कूल नागपुर का रिंकू प्रथम रहा है।