{"_id":"fa6ee46c791be84c8ff7ef8449c894e4","slug":"bjp-govt-is-working-for-industrialist-says-labour-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों के फायदे के लिए जनता का खून चूस रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों के फायदे के लिए जनता का खून चूस रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन में खेत मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड रामकुमार बहबलपुरिया ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। अध्यक्षता श्रीराम ज्याणी ने की, जबकि संचालन कामरेड़ विष्णुदत्त शर्मा ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए बहबलपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचानेे के लिए मेहनतकश जनता का खून निचोड़ रही है।
अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन करना होगा। सरकार की नियत व नीतियां दोनों ही गलत है। बिजली की वजह से फसलें खराब हो गई।
खराब फसलों की गिरदावरी होने के बावजूद सरकार मुआवजा बांटने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के रेट बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा बोझ डाला है।
बिजली निगम में अनेक अनियमितताएं होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मीटर रिडिंग से भी कई गुणा अधिक बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। कामरेड विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।
इसके अलावा 21 दिसंबर को हिसार में कमिश्नर का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश सिद्धु, राजेन्द्र खेतलान, जगदीश शर्मा, जयदेव माचरा, विजय सिंह जाखड़, हरदत, बेगराज, सतीश, रमेश, कान्ता, उग्रसेन, शंकर, राजेन्द्र, औमप्रकाश, अनिल कुमार, महेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, रामकुमार, ब्रह्मप्रकाश सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।