फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bihar, Telangana and Haryana police to guard stage

बिहार, तेलंगाना व हरियाणा पुलिस के घेरे में रहेगी मंच की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bihar, Telangana and Haryana police to guard stage
सिरसा रोड पर नई अनाज मंडी को जाने वाले रास्ते पर पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। इनेलो की 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली में मंच की सुरक्षा तीन राज्यों की पुलिस के घेरे में होगी। हरियाणा पुलिस के अलावा बिहार व तेलंगाना पुलिस भी मंच पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के भी शामिल होने के कारण इन राज्यों की पुलिस शनिवार को फतेहाबाद पहुंचकर व्यवस्था जांचेगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा पुलिस के साथ तालमेल करके सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। नीतिश कुमार व तेजस्वी यादव के पास जेड प्लस सुरक्षा है जबकि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के पास एनएसजी प्रोटेक्शन है, इसलिए उनकी सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए भी मंथन किया गया है। रैली में आने वाले सभी दिग्गज नेताओं के लंच की व्यवस्था एमएम कॉलेज में की गई है। हेलिकॉप्टर भी एमएम कॉलेज के खाली मैदान में ही उतरेंगे। हवाई व सड़क मार्ग से आने वाले नेताओं को पहले लंच करवाया जाएगा। इसके बाद सभी को एक साथ रैली स्थल पर मंच पर लाया जाएगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा एमएम कॉलेज के पास भी सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी।
विज्ञापन

-
एसपी ने डीएसपी को भेजा जायजा लेने
एसपी आस्था मोदी ने भी इनेलो के वरिष्ठ पदाधिकारियों से रैली में पहुंचने वाले नेताओं की जानकारी ली है। इसके बाद उन्होंने डीएसपी सुभाष चंद्र को जायजा लेने के लिए नई अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर भेजा। उन्होंने सिक्योरिटी इंचार्ज जगजीत सिंह के साथ मंच और उसके आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात करने से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था संभलवाने पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन हजार वाहनों के पहुंचने की संभावना
रैली स्थल पर प्रदेश भर से करीब तीन हजार वाहनों के पहुंचने की संभावना है। इनमें कार्यकर्ताओं के निजी वाहनों से लेकर बसें व मोटरसाइकिल तक शामिल हैं। इन वाहनों के लिए अनाज मंडी के शेड से बाहर की जगह और मंडी प्रांगण से बाहर जीटी रोड के दूसरी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। कुछ प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों के वाहनों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा।
करीब 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे। वीआईपी मूवमेंट अधिक होने के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। नेशनल हाईवे से रैली स्थल तक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
रूट डायवर्ट करने पर आज होगा मंथन
शहर से सिरसा की ओर जाने वाले लोगों को लेकर रूट डायवर्ट करने पर ट्रैफिक पुलिस शनिवार को मंथन करेगी। प्रयास किया जाएगा कि बड़े वाहनों को शहर से बाईपास के रास्ते सिरसा की ओर भेजा जाए। सिरसा रोड पर मिनी बाईपास के पास बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

कोट
25 सितंबर की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। बिहार, तेलंगाना पुलिस के अलावा एसपीजी व एनएसजी के साथ भी तालमेल किया जाएगा। हमारी सुरक्षा व्यवस्था में कोई नहीं रहने दी जाएगी।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed