फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Big school buses are entering narrow streets, causing traffic jams

Fatehabad News: तंग गलियों में घुस रही स्कूलों की बड़ी बसें, लग रहा जाम

Mon, 28 Jul 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Big school buses are entering narrow streets, causing traffic jams
फतेहाबाद के ​शिव चौक में स्कूल बसों के कारण लगा जाम
फतेहाबाद। शहर के मुख्य चौकों और तंग गलियों में दोपहर के समय जाम लग रहा है। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम लगने का कारण ये है कि दोपहर के समय निजी स्कूलों की बड़ी बसें तंग गलियों में घुस रही हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को भी शहर के शिव चौक में दोनों तरफ से निजी स्कूलों की बसें आने से जाम की स्थिति बन गई। करीब 20 मिनट तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के चार मरला कॉलोनी, थाना रोड, धर्मशाला रोड पर स्थिति बन रही है। शिव चौक निवासी रामगोपाल, कमलेश रानी का कहना है कि पुलिस प्रशासन को तंग गलियों में बड़ी बसों के आने पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन


-

अस्पताल रोड पर लगा जाम, पुलिस ने किए चालान

शहर के पुराना बस स्टैंड के साथ अस्पताल रोड पर सुबह साढ़े 11 बजे जाम लग गया। टैक्सी स्टैंड और निजी अस्पतालों में आए मरीजों द्वारा गलत तरीके से गाडिय़ां लगाने के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान किए। अस्पताल रोड पर प्रतिदिन यही स्थिति रहती है। कई बार तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed