फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bicycle size not reduced, reduced by Rs 300 for class VI students

साइकिल का साइज घटा न बढ़ा, छठी के विद्यार्थियों के लिए कम किए 300 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bicycle size not reduced, reduced by Rs 300 for class VI students
ीनियर मॉडल स्कूल में आयोजित साइकिल मेले में साइकिलें पसंद करते बच्चे। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार को सीनियर मॉडल स्कूल में छठी कक्षा के पात्र विद्यार्थियों के लिए साइकिल मेला लगाया गया। मेले में जिले के सभी खंडों से विद्यार्थी पहुंचे और साइकिलें पसंद की। साइकिलों को लेकर शिक्षा विभाग का कारनामा सामने आया है। साइकिलों का साइज घटा और न ही बढ़ा लेकिन छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राशि कम कर दी गई है। शिक्षा विभाग कक्षा 20 इंची साइकिल के 2800 और 22 इंची साइकिल के 3000 रुपये देगा। जबकि इन्हीं साइकिलों के कक्षा नौंवी और बारहवीं के विद्यार्थियों को 3100 और 3300 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेले में जिले भर के पात्र 737 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की है। इसमें 371 छात्र और 366 छात्राएं शामिल हैं। अब जिला मौलिक शिक्षा विभाग इन विद्यार्थियों के लिए 21 लाख 37 हजार 800 रुपये की डिमांड करेगा। साइकिल खरीदने के लिए छात्रों को 11 लाख 13 हजार और लड़कियों के लिए 10 लाख 24 हजार 800 रुपये की राशि जारी की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग छठी कक्षा के उन विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए राशि देता है जो कि अनुसूचित जाति से है और दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आते हैं। सबसे ज्यादा साइकिलों की डिमांड रतिया खंड से आई है। यहां के 398 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है। इसके अलावा भट्टू खंड से मात्र पांच विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है।
विज्ञापन

छठी कक्षा के इन विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें
खंड लड़के लड़कियां कुल साइकिलें
जाखल 31 25 56
भट्टूकलां 03 02 05
फतेहाबाद 72 74 146
टोहाना 24 46 70
रतिया 207 191 398
भूना 34 28 62
जेब से देनी होगी 40 से 50 फीसदी राशि
मेले में विक्रेताओं द्वारा जिन साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, उनकी कीमत 4500 से शुरू हुई और 12 हजार रुपये तक थी। विद्यार्थियों ने छह से आठ हजार रुपये कीमत तक की साइकिलें पसंद की। इसके चलते विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपनी जेब से अतिरिक्त राशि साइकिल विक्रेता को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल मेला लगाया गया था। इस मेले में 737 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है। बजट को लेकर डिमांड निदेशालय में भेजी जाएगी। बजट जारी होते ही विद्यार्थियों को राशि दे दी जाएगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed