{"_id":"576c38254f1c1b5055b483ae","slug":"bhuna-sp-in-bhuna-wine-villagers-protest-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति पर जागरूक करने आए एसपी को भूनावासियों ने सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति पर जागरूक करने आए एसपी को भूनावासियों ने सुनाई खरी-खरी
fatehabad
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद एसपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना के बाबा राणाधीर मंदिर में लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने पहुंचे एसपी ओपी नरवाल को भूना की गली-गली में अवैध शराब की बिक्री को लेकर वहां के स्थानीय लोगों द्वारा खरी-खरी सुनने को मिली। एसपी के संबोधन के दौरान भूना के कुछ युवाओं ने साफ तौर पर कहा कि यहां की गली-गली में शराब की अवैध बिक्री हो रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
लोग इतने पर ही नहीं रुके, बाकायदा शराब की बिक्री के अड्डे तक एसपी को भरी बैठक में बताया गया। युवाओं ने कहा कि नेहरू पार्क के आस पास, ढक्की बस्ती, रामलीला ग्रांउड से लेकर पुराना पीएनबी बैंक तक छोटे -छोटे शराब के अवैध खुर्दे खुले हुए हैं। जहां सुबह 5 से लेकर रात्रि 10 बजे तक खुले आम शराब की बिक्री होती है। इसके चलते छोटे बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने एसपी की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस इन शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसपी नरवाल ने भूना एसएचओ को तुरंत इस बारे में कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए।
नशे को जड़मूल से करेंगे खत्म
अपने संबोधन में एसपी नरवाल ने कहा कि नशा समाज व देश को खोखला कर देता है। इसलिए युवा पीढी राष्ट्र व समाज की रक्षा के लिए आगे आकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाए। उन्होंने कहा कि नशे कारण फतेहाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम हुआ है। इसलिए नशे को जड़मूल से खत्म करके जिला नशामुक्त के नाम पर भी देश में पहचाना जाना चाहिए। नरवाल ने कहा कि अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी नशा तस्करों से मिला हुआ है तो उसके विरूद्ध तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बाबा राणाधीर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश धारनिया, नंद लाल कंबोज, एसएचओ बिमला देवी, जितेंद्र बंसल, अनिल सोनी, राजु गिरधर, मास्टर विरेंद्र शर्मा, मास्टर मंगल सैन, राकेश मदान, अलोक बंसल, महेन्द्र कंबोज आदि भी मौजूद थे।