फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Balraj was murdered to increase dominance in drug trade

Fatehabad News: नशे के कारोबार में वर्चस्व बढ़ाने के लिए की गई बलराज की हत्या

Mon, 17 Jun 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Balraj was murdered to increase dominance in drug trade
फतेहाबाद में हत्याकांड मामले में रेकी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में और जानका
फतेहाबाद। 40 से अधिक मामलों के आरोपी काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली की हत्या नशे के कारोबार में वर्चस्व बढ़ाने के लिए की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों गांव खान मोहम्मद निवासी प्रवीण, स्वामी नगर निवासी रवि और गांव रामसरा निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर हत्या से पहले रेकी करने का आरोप है। पुलिस ने प्रवीण और रवि को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्लू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से मुख्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी लवकुश को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी गांव बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्ली है। इसके कहने पर ही आरोपी प्रवीण, रवि और लवकुश ने रेकी की थी। बलराज उर्फ गोली जब स्वामी नगर से क्रेटा गाड़ी से अपने घर की तरफ जा रहा था तो पकड़े गए आरोपियों ने रेकी करके शूटरों को जानकारी दी थी। इसके बाद बाइक पर आए युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से मुख्य आरोपियों के बारे में पता लगाने और उनके मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले ही गोली जेल से बाहर आया था
पुलिस के मुताबिक बलराज उर्फ गोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्लू है। उसी ने बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग करवाई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देकर मुख्य आरोपी बल्लू नशे के कारोबार में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। बताया जा रहा है कि बलराज उर्फ गोली पर करीब 40 मामले दर्ज हैं और इसमें कई मामलों में बरी हो चुका है और 21 मामले फिलहाल चल रहे थे। करीब 15 दिन पहले ही गोली जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच टीमों को किया गया गठन :
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। इनमें शहर पुलिस, सीआईए, एंटी नारकोटिक्स, एवीटी स्टाफ की टीमें शामिल हैं। बता दें कि शुक्रवार शाम को क्रेटा गाड़ी में स्वामी नगर से आ रहे काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग की गई थी। गाड़ी में इस दौरान उसके साथ पत्नी पूजा भी सवार थी, जो कि बाल-बाल बच गई थी। मामले में शहर पुलिस ने पूजा की शिकायत पर आरोपी बनसुधार निवासी संजय और खेमाखाती चौक निवासी विकास उर्फ गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


जल्द मुख्य आरोपियों को भी किया जाएगा काबू : डीएसपी
बलराज उर्फ गोली हत्याकांड में रेकी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed