{"_id":"6733992d89f3910bad06b5cb","slug":"babulal-soni-will-come-barefoot-this-time-and-will-not-leave-empty-handed-wait-and-watch-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124899-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाबूलाल सोनी अबकी बार नंगे पैर आएंगे और खाली नहीं जाएंगे, वेट एंड वॉच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाबूलाल सोनी अबकी बार नंगे पैर आएंगे और खाली नहीं जाएंगे, वेट एंड वॉच
Tue, 12 Nov 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा घर में डाले गए पत्र को दिखाते ज्वेलर बाबूलाल सोनी।
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां में ज्वेलर के घर चोरी में असफल रहे चोरों ने पत्र लिखकर धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि बाबूलाल सोनी अबकी बार नंगे पैर आएंगे और खाली नहीं जाएंगे, वेट एंड वॉच, चोर। इस धमकी भरे पत्र के बाद गांव भट्टू कलां निवासी ज्वेलर बाबूलाल सोनी ने इसकी सूचना भट्टू कलां पुलिस को दी।
बाबूलाल सोनी ने बताया कि सोमवार रात को तीन युवक उसके मकान में दीवार कूदकर आ घुसे। वह जिस कमरे में सो रहा था, उस कमरे के तीन दरवाजे हैं। चोरों ने उसके आगे का दरवाजा बंद करते हुए एक पहले बंद कर दिया, जब दूसरे को बंद करने लगे तो उसकी नींद खुल गई। बाबूलाल सोनी ने बताया कि उसने सोचा कि उसका बेटा है तो उसने कहा कि बेटा मैं जाग रहा हूं, दरवाजा क्यों बंद कर रहा है। जैसे ही वह जबरदस्ती दरवाजा बंद करने लगा तो वह जोर से बोला तो लड़के की मां बोली कि बेटा तो सो रहा है। यह तो कोई और है। जिस पर उसने तीसरे दरवाजे से बाहर निकल कर देखा तो तीन चोर थे। उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो दो चोर दीवार फांदकर दूसरी तरफ निकल गए जबकि एक चोर दीवार पर जब चढ़ा तो उसका पांव उसके हाथ में आ गया। जैसे ही उसे पकड़ कर नीचे की ओर खींचने लगा तो उसका जूता निकल गया और वह हाथ से फिसल कर बाहर दीवार फांदने में कामयाब हो गया।
चोर इसके बावजूद बाज नहीं आए। बाबूलाल सोनी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोरी करते पकड़े जाने से बचने के बावजूद आरोपी मंगलवार सुबह धमकी भरा पत्र उसके घर में फेंक गए। भट्टू कलां पुलिस मामले में जांच कर रही है।