फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Atom on Wheel campaign. Corporation will tell benefits of nuclear energy to common people in Fatehabad

एटम ऑन व्हील अभियान: आमजन को परमाणु ऊर्जा के फायदे बताएगा कॉर्पोरेशन, फतेहाबाद के 240 गांवों शामिल

Fri, 06 Oct 2023 08:17 AM IST
नवीन दलाल कपिल शर्मा, फतेहाबाद (हरियाणा)
कपिल शर्मा, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Oct 2023 08:17 AM IST
सार

आम जनता में परमाणु ऊर्जा को लेकर अलग-अलग तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है। एटम ऑन व्हील अभियान हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व आंध्र प्रदेश में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Atom on Wheel campaign. Corporation will tell benefits of nuclear energy to common people in Fatehabad
एटम ऑन व्हील्स अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गांव-गांव में आम जन को परमाणु ऊर्जा के फायदे बताए जाएंगे। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रामीण एकीकरण कार्यक्रम के तहत एटम ऑन व्हील अभियान की शुरुआत की है। यह राष्ट्रीय अभियान प्रथम चरण में हरियाणा सहित देश के छह राज्यों में चलेगा। इसकी शुरुआत वीरवार को फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर स्थित गोरखपुर हरियाणा अणु परियोजना संयंत्र से कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक आरएस बरवाल ने फतेहाबाद के उपायुक्त अजय सिंह तोमर के साथ की।

विज्ञापन


दरअसल, आम जनता में परमाणु ऊर्जा को लेकर अलग-अलग तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है। इसके लिए एटम ऑन व्हील नाम से बस तैयार की गई है, जिसमें परमाणु ऊर्जा के उत्पादन से लेकर उसके फायदे बताते हुई प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी बस गांव-गांव में जाएगी। बस में तीन से चार सदस्यीय टीम रहेगी, जो ग्रामीणों के सवालों का जवाब भी देगी।
विज्ञापन


दो साल में कवर होंगे छह राज्य
एटम ऑन व्हील अभियान हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व आंध्र प्रदेश में चलाया जाएगा। हर राज्य में चार महीने तक अभियान चलेगा, जिसमें हर महीने 60 से 70 गांवों को कवर किया जाएगा। सबसे पहले फतेहाबाद जिले के 240 गांवों में चार महीनों तक यह बस लोगों को परमाणु ऊर्जा के विषय में जागरूक करेगी। बस हर गांव के पंचायत भवन, स्कूलों, चिकित्सा केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों के बाहर खड़ी की जाएगी। हरियाणा के बाद बस को राजस्थान में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में यह रहेगी जानकारी

कॉरपोरेशन की ओर से तैयार करवाई गई वातानुकूलित बस में परमाणु ऊर्जा के उत्पादन, खपत, विशेषता, देश में चल रहे संयंत्रों और परमाणु ऊर्जा के उपयोग, प्रभाव और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को एग्जिबिट्स और पैनल के जरिये दर्शाया गया है। इसके अलावा बस के बाहर की तरफ एलईडी और प्रोजेक्टर्स लगाए गए हैं, जिनमें काफी रोचक जानकारियां दिखेंगी।

2028 में शुरू होगी गोरखपुर संयंत्र की पहली यूनिट

कॉरपोरेशन अधिकारियों के मुताबिक गांव गोरखपुर स्थित संयंत्र में पहले चरण में 700-700 मेगावाट की दो यूनिट का निर्माण चल रहा है। पहली यूनिट का काम साल 2028 तक पूरा होगा। गौरतलब है कि साल 2014 में गांव गोरखपुर में अणु परियोजना के संयंत्र का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। पूरी तरह स्वदेशी तकनीकी के इस संयंत्र में कुल 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। यहां 700-700 मेगावाट की चार यूनिट बनेंगी। सारा कार्य साल 2036 तक पूरा होगा। इस संयंत्र निर्माण पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

परमाणु ऊर्जा से संबंधित भ्रांतियां दूर करना उद्देश्य

एटम ऑन व्हील अभियान का मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा को लेकर आम जन की भ्रांतियां दूर करना है। हमारे देश में परमाणु ऊर्जा से नुकसान का एक भी केस नहीं हुआ है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र व रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। हमारे सैकड़ों इंजीनियर्स और उनके परिवार इन संयंत्रों के दायरे में ही सालों से रहते हैं। -आरएस बरवाला, परियोजना निदेशक, गोरखपुर-हरियाणा अणु विद्युत परियोजना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed