{"_id":"d1e386fa6f82645943cb54aea159a727","slug":"atention-please-trains-are-running-8-hours-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें, जो सुबह आने वाली थी वो दोपहर बाद आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें, जो सुबह आने वाली थी वो दोपहर बाद आएगी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
जबकि कई गाड़ियां अनिश्चितकालीन देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेल अधिकारियों के मुताबिक कोहरे में सुरक्षा बंदोबस्त के चलते ट्रेनों की गति में कमी की गई है। जबकि कुछ ट्रेनों को रद किया गया है।
पिछले दो दिनों से सर्दी के मौसम में पड़ने वाले घने कोहरे की सफेद चादर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसका असर सड़क एवं रेल यातायात पर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है।
आलम यह है कि ट्रेनों की गति 100 किमी. प्रति घंटा से कम होकर 60 किमी. प्रति घंटा पर आ गई है। जिसके चलते सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचने वाली लुधियाना से हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर 1 बजे पहुंची।
विज्ञापन
यह स्थिति केवल एक ट्रेन की नहीं बल्कि लुधियाना से हिसार व दिल्ली से वाया बठिंडा, फिरोजपुर, श्रीगंगानगर व जम्मु की ओर आवागमन करने वाली लगभग सभी गाड़ियों की है।
सभी ट्रेनें कोहरे के कारण कम से कम डेढ़ घंटा से लेकर आठ घंटों की देरी से चल रही हैं। विभाग ने दिल्ली से फिरोजुपर जाने वाली 54641 अप व 54642 डाउन पैसेंजर ट्रेन को मंगलवार अचानक अनिश्चितकालीन के लिए रद कर दिया।
वहीं हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली 13007 उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 7 घंटे, सरायरोहिला से फिरोजपुर जाने वाली 14625 अप दिल्ली सरायरोहिला इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सात घंटों की देरी से घोषित की गई लेकिन इसके बाद भी ट्रेन के आने बारे कोई सूचना अभी तक नहीं मिली।
इसके साथ ही कई अन्य गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चली। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों की स्थिति
गाड़ी संख्या व नाम कहां से कहां तक स्थिति
12481 दैनिक इंटरसिटी दिल्ली श्रीगंगानगर सवा 3 घंटे
12485 नांदेड़ एक्सप्रेस नांदेड़ श्रीगंगानगर 3 घंटे
19023 जनता एक्सप्रेस मुंबई फिरोजपुर 5 घंटे
15909 अवध आसाम गुवाहाटी गुवाहाटी लालगढ़ ढाई घंटे
13007 उद्यान आभा तूफान मेल हावड़ा श्रीगंगानगर 7 घंटे
14625 सरायरोहिला एक्सप्रेस दिल्ली सरायरोहिला फिरोजपुर अनिश्चितकालीन लेट
54605 हिसार लुधियाना पैसेंजर सादुलपुर हिसार लुधियाना 2 घंटे
54633 हिसार लुधियाना पैसेंजर सिरसा लुधियाना डेढ़ घंटा
इसके अलावा अन्य कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चली।
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि कोहरे व धुंध के कारण ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है। गाड़ी चालक प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सिग्नल दिखाई देने के बाद ही उसे आगे चला सकता है। देरी से चलने को लेकर तमाम जानकारी पूछताछ कार्यालय में दी जा रही है।