{"_id":"040406cdcdd7d9d3e54be94f08b124cd","slug":"arrest-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सलाखों के पीछे
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के एक गांव के राजकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से आरोपी जनेश को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को एक गांव के राजकीय स्कूल में संस्कृत के एक अध्यापक ने आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इस पर गांव में हंगामा हो गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में खड़ी अध्यापक की गाड़ी को तोड़ दिया।
विज्ञापन
रतिया के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त अध्यापक के बारे में रिपोर्ट व एफआरआई की कापी संलग्न कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आगामी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही की जाएगी।
विज्ञापन