फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of molestation on employees who came to collect installment, case registered

किस्त लेने आए कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation on employees who came to collect installment, case registered
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के रतिया रोड स्थित एक गांव में किस्त लेने गए हिसार के एक बैंक के कर्मचारियों द्वारा महिला का हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। महिला ने बैंक कर्मचारियों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके साथ गए दो लोगों पर छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब चार माह पहले उन्होंने हिसार के एक बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया था। 29 अप्रैल को आरोपी मोहित, संजय, रविंद्र किस्त लेने आए थे, आरोप है कि इस दौरान मोहित ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जिस पर उसने अपना हाथ छुड़वाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी आरोपी काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed