{"_id":"5e667c708ebc3ec55666c5df","slug":"alert-cassie-has-to-use-sanitizer-before-and-after-counting-the-rupee-fatehabad-news-rtk546256674","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर को रुपये गिनने से पहले और बाद में करना होगा सैनेटाइजर का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर को रुपये गिनने से पहले और बाद में करना होगा सैनेटाइजर का प्रयोग
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर बैंकों में भी अलर्ट जारी हो गया है। बैंकों को भी सावधानियां बरतनी होगी। सोमवार को आरबीआई की तरफ से बैंकों को विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। बैंक कैशियर को रुपये गिनने से पहले और बाद में सैनेटाइजर का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा लोगों से उचित दूरी बनाए रखनी होगी।
बैंक के अधिकारियों व अन्य स्टाफ को मास्क का प्रयोग करना होगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने निर्देश आने के बाद जिला के सभी बैंकों को आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सोमवार को उपायुक्त ने कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की है।
उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर रखी है। कोरोना वायरस एक बीमारी है, जिसकी शुरूआत चीन में हुई थी और अब यह अन्य देशों को भी प्रभावित कर रही है। यह एक फ्लू जैसी बीमारी है जिसके लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होना है। जिला फतेहाबाद में कोरोना का एक भी मामला सामने नही आया है। कोरोना वायरस से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय
उपायुक्त ने बताया कि करोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्ति को अपनी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खांसते, छींकते समय टिशू व रुमाल का प्रयोग करें और प्रयोग किए गए टिशू पेपर को कूड़ेदान में फेंके। उन्होंने बताया कि करोना वायरस के बचाव के लिए हाथों को साबुन से धोना चाहिए और व्यक्ति को अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण ना करें। स्वयं उपचार नहीं करें, डॉक्टर की सलाह से उपचार लें। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हो उनसे दूरी बनाए रखें। अंडे और मांस के सेवन करने और जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचे। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यदि आपको खांसी और बुखार हो तो किसी से संपर्क में ना आए। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, जीवित पशुओं से संपर्क या कच्चे अधपके मांस का सेवन करने से बचें। खेतों की यात्रा, जीवित पशुओं के बाजारों में या जानवरों के वध किए जाने वाले स्थल पर न जाएं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
उपायुक्त ने बताया कि यदि आप चीन से आए हो या फिर चीन से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में हो तो 01123978046 पर या जिला निगरानी कमेटी फतेहाबाद के नंबर 01667-297291 पर संपर्क करें।
निर्देश आए हैं कि कैशियर को रुपये गिनने से पहले विशेष सावधानियां बरतनी हैं। स्टाफ को भी मास्क का प्रयोग करना है। बैंक को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। बुधवार को इसे सभी बैंकों में लागू कर दिया जाएगा।
- अनिल कुमार मीणा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक