{"_id":"56eaffae4f1c1b7f258b496a","slug":"agriculture-rain-damage-farmer-help-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद मक्खी से खराब फसल का 21 से मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद मक्खी से खराब फसल का 21 से मिलेगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेबस हुए किसान
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद में सफेद मक्खी के प्रकोप के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को 21 मार्च से मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। इस बात की पुष्टि जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने की। विजेन्द्र ने कहा कि इस संबध में तहसीलदार व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है और छोटे गांवों से मुआवजा वितरण का काम शुरू किया जाएगा।
सरकार की रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद जिले में 1 लाख 75 हजार 312 कपास की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप रहा। जिसके लिए स्पेशल गिरदावरी करवाई गई और 140 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया है। मुआवजे के लिए दो कैटेगरी तैयार की गई हैं। किसानों को 51 से 75 फीसदी तथा 76 से 100 फीसदी खराबे का मुआवजा मिलेगा।
साथ ही इसमें एक नई शर्त यह भी लगाई गई है कि किसानों को अधिकतम 5 एकड़ तक का ही मुआवजा मिलेगा। चाहे उसकी 10 एकड़ में खराबा हुआ हो। इस शर्त को लेकर किसानों में रोष है। जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमवार से मुआवजा बंटना शुरू हो जाएगा। तहसीलदार की ड्यूटी लगा दी गई है। गांव में मुनादी करवाकर उसके बाद मुआवजे की राशि बांटी जाएगी।