फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After three months, the executive engineer took charge; now 450 stalled projects will pick up pace.

Fatehabad News: तीन माह बाद कार्यकारी अभियंता ने संभाली कमान, अब 450 अटके प्रोजेक्ट पकड़ेंगे रफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
After three months, the executive engineer took charge; now 450 stalled projects will pick up pace.
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को करीब तीन माह बाद कार्यकारी अभियंता राकेश पूनिया ने कार्यभार संभाला। उन्हें डबवाली में कार्यरत अभियंता होने के साथ-साथ फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार और सिरसा का चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यभार संभालते ही उन्होंने तकनीकी और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर रुके हुए लगभग 450 प्रोजेक्टों की जानकारी ली। नगर परिषद कार्यालय में 19 नवंबर को हुई हाउस बैठक में पार्षदों और चेयरमैन ने प्रस्ताव दिए थे, जिनके लिए तकनीकी शाखा के जेई और एमई ने एस्टीमेट तैयार किए थे, लेकिन कार्यकारी अभियंता न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया रुकी हुई थी। कार्यकारी अभियंता के आने से अब नगर विकास के कई अटके हुए प्रोजेक्टों पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचा था खाली पदों का मामला
नगर परिषद में अधिकारी न होने और विकास कार्यों के रुके होने के कारण पार्षदों ने करीब 9 दिन का धरना दिया था। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और उपप्रधान सविता टुटेजा की पहल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मामला प्रस्तुत किया गया। शहर में लगभग 10 करोड़ की लागत से चल रहे 75 कामों में कई ठेकेदारों ने भुगतान न मिलने के कारण काम रोक रखा था। इनमें साइन बोर्ड लगाना, सार्वजनिक शौचालय निर्माण और गलियों का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये बड़े प्रोजेक्ट पकड़ेंगे गति
आजाद नगर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण
मिनी बाईपास पर साइकिल ट्रैक निर्माण
बीघड़ रोड कम्युनिटी सेंटर में ऑडिटोरियम निर्माण
नगर परिषद के नए भवन का निर्माण
नगर परिषद कार्यालय के सामने डिवाइडर निर्माण
मिनी बाईपास से डीएवी स्कूल तक स्ट्रीट लाइटें
सेक्टर से नए बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइटें
कपड़ा मार्केट में दुकानों की रजिस्ट्री
-
नगर परिषद की तरफ से जो भी काम रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करवाया जाएगा। नए कामों के टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। - राकेश पूनिया, कार्यकारी अभियंता

-
नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अभियंता ने ज्वाइन कर लिया है। पार्षदों के जो भी प्रस्ताव रुके हैं, उनके टेंडर लगने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। - सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed