फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After getting assurance of lifting of paddy crop within 48 hours, commission agents started purchasing

Fatehabad News: धान की फसल का 48 घंटों में उठान होने का आश्वासन मिलने के बाद आढ़तियों ने शुरू की खरीद

Mon, 07 Oct 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
After getting assurance of lifting of paddy crop within 48 hours, commission agents started purchasing
फतेहाबाद। आढ़तियों ने पुरानी अनाज में स्थित में हनुमान मंदिर में बैठक करके एजेंसियों से 48 घंटे में उठान करने का आश्वासन मिलने के बाद को खरीद शुरू की। सोमवार को हैफेड के द्वारा धान की खरीद की गई। इस दौरान अनाज मंडी के व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि खरीद एजेंसियां अगर 48 घंटों में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं करती है तो आढ़ती फिर से खरीद बंद कर देंगे।
विज्ञापन

ऐसे में पिछले कई दिनों से धान की सरकारी का इंतजार कर रहे किसानों को फसल की खरीद होने की उम्मीद बनी है।फतेहाबाद की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से परमल धान की बिक्री के इंतजार में बैठे किसान रामकुमार, कृष्ण, साहिल, राजाराम, हरनाम सिंह, रामकरण और बनवारी लाल आदि ने बताया कि सरकार ने धान की खरीद करने के लिए 27 सितंबर से निर्देश जारी कर दिए थे, मगर धान की सरकारी खरीद चार अक्तूबर से शुरू हुई। लेकिन यह खरीद भी केवल तीन या चार ढ़ेरियों के बाद फिर बंद कर दी गई। ऐसे में धान की सरकारी खरीद से किसानों को फायदा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

------------------
खरीद शुरू होने से पहले ही धान से अट गई मंडी
जिले में धान की सरकारी खरीद सोमवार से हुई है। लेकिन अनाज मंडियां पूरी तरह से धान की फसल से अट चुकी है। अब धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचने वाले किसानों को मंडी में फसल रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मंडी में जगह नहीं होने के चलते किसान मंडी की सड़कों पर धान की फसल रखकर खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
किसान बोले खरीद के इंतजार में झड़ रही धान की फसल
किसानों का कहना है कि धान की सरकारी खरीद में देरी होने के कारण पककर तैयार हो चुकी फसल अब झड़ने लगी है। जिससे प्रति एकड़ दो क्विंटल का नुकसान हो रहा है। फसल की मढ़ाई करके मंडी में लेकर जाएंगे तो खरीद नहीं होगी। वहीं खेत में खड़ी फसल झड़ जाएगी। ऐसे में किसानों को नुकसान होगा।

---------------
जिले में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड के द्वारा खरीद शुरू की गई है। दोनों एजेंसियां तीन-तीन दिन धान की खरीद करेगी। ऐसे में जिन धान की ढ़ेरियों में 17 प्रतिशत तक नमी होगी उस फसल की खरीद होगी।
विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed