फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After demanding extortion money from businessman, security is still tight

Fatehabad News: व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद अब भी कड़ी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
After demanding extortion money from businessman, security is still tight
भूना में वाहनों की जांच करते हुए पुलिस अ​धिकारी
भूना। अनाज मंडी के गेहूं व्यापारी को 23 फरवरी को व्हाट्सएप कॉल पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड में है। 24 फरवरी से शहर में हर सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चौक-चौराहों पर संदिग्धों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा बढ़ने से आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। दोपहिया और अन्य वाहनों के चालान कटने से स्थानीय दुकानदार और वाहन चालक मुश्किल में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, व्यापारी को धमकी देने वाले की आवाज गैंगस्टर रोहित गोदारा की ही पाई गई है। इसी कारण पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच लगातार कर रही है। व्यापारी और उसके परिवार को ब्लैक कमांडो की सुरक्षा दी गई है। साइबर सेल की मदद से गैंगस्टर का सुराग लगाने के लिए हाई लेवल पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यापारी के तीनों बेटों ने धमकी के बाद लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन




हर दिन कट रहे 14 चालान

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसी कारण रोजाना औसतन 14 चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed