फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Adopt natural farming, avoid burning stubble

Fatehabad News: प्राकृतिक खेती अपनाएं, पराली जलाने से बचें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Adopt natural farming, avoid burning stubble
गांव धौलू के बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में किसानों को संबो​धि
भूना। किसानों को मित्र कीटों को बचाने के लिए पराली जलाने से दूरी बनानी होगी। प्राकृतिक खेती अपनाकर खाने की थाली से जहर हटाना होगा। यह बात एचएयू हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशक बलवान सिंह मंडल ने सोमवार को गांव धोलू के बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय किसान मेले में कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र फतेहाबाद के सीनियर कोऑर्डिनेटर डॉ. बीएस बेनीवाल विशिष्ट अतिथि रहे। मंच संचालन डॉ. अनु वर्मा और डॉ. संतोष कुमार ने किया। मेले में फतेहाबाद के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। महिला किसानों और पशुपालकों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। बलवान सिंह मंडल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फसलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्राकृतिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। कृषि अवशेषों को जलाने के बजाय गलाने से अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को अपनाकर ही भोजन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। पहले किसान अपने खाने के लिए सब्जियां उगाते समय रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करते थे। अब हर गांव में इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को लेकर सरकार व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। इसका असर भी दिख रहा है। पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। इस मौके पर दस प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में करीब 500 किसानों ने पंजीकरण करवाया है।

इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सोहनलाल, डॉ. सुरेश यादव, डॉ. नीरज, डॉ. कुलदीप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन, पूर्व सरपंच राधेश्याम, डॉ. रण सिंह रणवां, रामकिशन गेदर, हरि सिंह गोदारा, निहाल सिंह आर्य, रामकुमार धारनिया, कृष्ण आजाद, हंसराज, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, हवा सिंह स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed