फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of three major incidents arrested

भूना क्षेत्र में तीन बड़ी वारदातों के आरोपी डकैती के एक मामले में हिसार पुलिस के हत्थे चढ़े, प्रोडक्शन वारंट पर लाई भूना पुलिस

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of three major incidents arrested
गांव गोरखपुर नहर के पास कार छीनने व शराब ठेके पर देर रात गोली चलाने व शुगर मिल के पास खल बिनौला व्यापारी को लूटने के बाद गोली मारने की वारदात का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। इन तीनों वारदातों को हिसार के अग्रोहा निवासी सतीश उर्फ बुलेट, गांव लांधड़ी निवासी कमल राणा, भूना निवासी वकील उर्फ गोकुल और राजस्थान के निनाण निवासी संदीप जबल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल को भी गांव मीरपुर से बरामद कर लिया है। अहम बात ये है कि शराब ठेके पर हवाई फायरिंग महज दहशत कायम करने के लिए बदमाशों ने की थी। जिससे कि रंगदारी वसूली जा सके।
विज्ञापन

भूना थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि क्षेत्र की तीन बड़ी वारदात की गुत्थी सुलझ गई है। वारदात में शामिल आरोपी लूटपाट के मामले को लेकर हिसार जेल में बंद थे। इन्होंने गोरखपुर के पास मोबाइल व कार छीनने व शराब ठेके पर हवाई फायर करने तथा शुगर मिल के पास गांव टिब्बी में खल बिनौला केे व्यापारी सेठ मक्खन लाल से पैसे लूटने और पैर में गोली मारने की घटना में शामिल थे। इनमें से कमल राणा को छोड़कर अन्य तीनों को लेकर पूछताछ की गई। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

सतीश उर्फ बुलेट अग्रोहा ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि 16 जुलाई की रात्रि को अंग्रेजी एवं देसी शराब ठेका गोरखपुर में कमल राणा के साथ मिलकर ठेकेदार पर दबाव बनाने और दहशत पैदा करने केे उद्देश्य पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और गोलियां चलाई थी। उनका मकसद किसी पर जानलेवा हमला करना नहीं था। इसलिए उन्होंने शराब ठेके की दीवार में गोली मारी थी। बदमाशों ने कबूल किया कि वह हफ्ता वसूली को लेकर की प्लानिंग को सिरे चढ़ाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात को कुबूला : अग्रोहा निवासी सतीश उर्फ बुलट, गांव लांधड़ी निवासी कमल राणा, वकील उर्फ गोकल भूना व संदीप जबल निनाण राजस्थान ने खुलासा किया हैै कि 29 जून 2020 को हिसार के पास एक लूट की वारदात को अंजाम देकर वे अग्रोहा वाया गोरखपुर होकर पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। गोरखपुर से निकलते ही भाखड़ा नहर पर एक अल्टो कार खड़ी थी। जिसका चालक कार से नीचेे उतरकर लघुशंका कर रहा था। आरोपी उसे पिस्तौल दिखाकर मोबाइल फोन व कार को लूट कर ले गए थे। मगर पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण कार को गांव खजूरी के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने कार मालिक मयंक ग्रोवर पुुत्र रामनारायण ग्रोवर निवासी जवाहर नगर आदमपुर की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की हुई थी। पुलिस की जांच प्रक्रिया चार बदमाशों का वारदात में शामिल होनेेे का सुराग लगा था। अभी वारदात में शामिल चौथा बदमाश गांव लांधड़ी निवासी कमल राणा हत्या के मामले में कारावास में बंद है। पुलिस उपरोक्त चौथे आरोपी को कमर राणा को भी अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में शामिल तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed