{"_id":"24d0d3becd4e6a9894babd228db3299c","slug":"accident-hindi-news-484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भिरड़ाना में शनिवार रात हुए सड़क हादसे एक युवा दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नील गाय सामने आने के कारण हुआ। रविवार सुबह सदर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में गांव में युवक का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में कबाड़ की दुकान करने वाला 26 वर्षीय बसंत पुत्र कृष्ण और गांव में ही पेस्टी साइड की दुकान करने वाला अमन पुत्र जगदीश निवासी धर्मगढ़ पानीपत शनिवार शाम किसी काम से गांव झलनियां में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 9 बजे के करीब गांव भिरड़ाना में लौटते समय बसंत मोड़ पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
मोड़ पर पहुंचते ही नील गाय आ गई और बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के पक्के खाले से टकरा गया। दुर्घटना के बाद बुलेट बसंत व अमन के ऊपर आ गिरा। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर बसंत को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अमन की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। अमन के सिर में चोट लगने के कारण उसकी हालत भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
खतरनाक मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
जिस मोड़ पर हादसा हुआ उस जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोड़ पर कोई सूचना बोर्ड या लाइट आदि कुछ भी नहीं है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक को मोड़ नजर नहीं आता और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इस बारे में प्रशासन को कई बार कहा गया है लेकिन आज तक ना तो मोड़ को ठीक किया गया और न ही वहां पर कोई सूचना पट्ट लगाया गया।