फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A teacher riding a scooty coming home from school was crushed by a truck

स्कूल से घर आ रही स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रक ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
A teacher riding a scooty coming home from school was crushed by a truck
शिक्षिका बबीना। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
जाखल। जाखल रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे ट्रक के चालक ने मूनक रोड पर स्कूटी सवार निजी स्कूल की शिक्षिका को कुचल दिया। इससे शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी में भी भीषण आग लग गई। सूचना पाकर पंजाब के मूनक क्षेत्र की रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी संदीप कुमार जाखल क्षेत्र के सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। यहां नौकरी लगने के कारण वह परिवार सहित कुछ साल पहले जाखल आ गया। यहां वह अपनी पत्नी बबीना और चार साल के बेटे के साथ रहता है। उसकी पत्नी हमीरगढ़ के निजी स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार को बबीना स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी बीच जाखल रेलवे स्टेशन पर आने वाली पातड़ा स्पेशल से गेहूं भरने आ रहे ट्रक के चालक ने तालिब चौक पर बबीना की स्कूटी पर ट्रक चढ़ा दिया। ट्रक स्कूटी को रौंदता हुआ बबीना के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे बबीना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं आग लगने से स्कूटी भी धू-धकर जलने लगी। बाद में आसपास के लोगों ने स्कूटी की आग बुझाई।
विज्ञापन

अस्पताल लेकर गए, लेकिन मृत घोषित की
हालांकि, आसपास के लोगों ने घटना के तुरंत बाद शिक्षिका बबीना को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की जानकारी मृतका के पति संदीप कुमार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
-मनोज गौरसी, डीएसपी, मूनक जीआरपी

आग लगने से जली शिक्षिका बबीना की स्कूटी।

आग लगने से जली शिक्षिका बबीना की स्कूटी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed