फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a challan of fifteen thousand rupees for a youth who playing firecrackers from a bullet

ट्रैफिक पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर टांगी चालान की रेट लिस्ट, पटाखे बजा रहे बुलेट सवार का काटा 15 हजार का चालान

Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
a challan of fifteen thousand rupees for a youth who  playing firecrackers from a bullet
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक स्थित पुलिस बूथ पर चालान की रेट लिस्ट लगाता पुलिसकर्मी । - फोटो : Fatehabad
तीन दिन के जागरूकता अभियान के बाद अब फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर से एक्शन में आ गई है। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद लाल बत्ती चौक पर बने पुलिस बूथ पर बकायदा ट्रैफिक चालान की नई जुर्माना राशि की रेट लिस्ट का बोर्ड भी टांग दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक सवार युवकों को रोका गया और कई युवकों के चालान काटे गए। एक बुलेट बाइक में पटाखा बजने की शिकायत मिलते ही उसका 15 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हेतराम ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे जिले में अब ये अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन चालकों का काटा चालान
ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर ज्यादातर वो वाहन रहे जिनके चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था या जिन बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों को भी रोककर उनका चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हेतराम ने बताया कि मंगलवार को कुल 12 चालान काटे गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिन तक लगातार लोगों को जागरूकता अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया था और उनसे आग्रह किया गया था कि अब वो नियमानुसार ही अपने वाहन को चलाएं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी अगर अब बाइक या वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हेलमेट स्कूटी चला रही लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ा
लाल बत्ती चौक पुलिस की दो टीमें सड़क के दोनों ओर मुस्तैद थी और लोगों के वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने वहां से स्कूटी लेकर गुजर रही युवतियों को भी रोका और हेलमेट न होने के चलते उन्हें टोका। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि अगर दोबारा बिना हेलमेट के दिखे तो चालान काट दिया जाएगा।

बुलेट बाइक सवार का चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी ।

बुलेट बाइक सवार का चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी ।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed