फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सर्दियों की पहली बरसात से तापमान में आई गिरावट बड़ी ठिठुरन

सर्दियों की पहली बरसात से तापमान में आई गिरावट बड़ी ठिठुरन

Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों की पहली बरसात से तापमान में आई गिरावट बड़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सोमवार दोपहर बाद हुई सर्दी के सीजन की पहली बारिश से ही शहर में जलभराव हो गया। इससे जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं यह बारिश फसलों के लिए अच्छी बताई गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश ठीक ठाक रहती है यानि तूफान व ओलावृष्टि नहीं हुई तो यह सभी फसलों के लिए लाभदायक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कई दिनों से मौसम विभाग द्वारा सोमवार शाम को बारिश की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार शाम को तेज हवाएं चलने के बाद बादल छा गए करीब 5 बजे तेज बिजली गड़गड़ाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बिजली की तेज गड़गड़ाहट से लोग डरे सहमे दिखाई दिए बारिश के बाद मौसम में दोबारा से ठंडक आ गई तापमान भी 2 डिग्री तक नीचे गिर गया। कृषि विशेषज्ञ ने डा. बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि अगर बरसात ठीक ठाक होती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि अगर बरसात के बीच ओलावृष्टि व तूफान आया तो यह फसलों के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा था। अब यह सामान्य होकर गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed