फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लंबित मांगों को लेकर डीईईओ से मिला अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल

लंबित मांगों को लेकर डीईईओ से मिला अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर डीईईओ से मिला अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई से मिला। बैठक में अध्यापकों की करीब 45 मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद ने बताया कि बैठक में अधिकारी ने इन मांगों का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची एक सप्ताह में तैयार करवा दी जाएगी।
नए नियमों के अनुसार 126 की छात्र संख्या पर मुख्य शिक्षक के स्वीकृत पदों पर मंगलवार तक पत्र जारी करने की बात कही। अधिकारी ने बताया कि वेतन व एरियर को लेकर 20 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। इसके अलावा कन्फरमेशन की सूची जल्द जारी करने, एचआरएमआर के लिए अध्यापकों की एपीआर सभी खंड कार्यालयों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि एचआरएमएस से संबंधित कोई समस्या है तो वे इस बारे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को इस बारे अवगत करवा सकते हैं। पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की जा चुकी है। स्कूलों के बिजली बिलों के भुगतान की मांग पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर बजट की मांग कर दी गई है। एलटीसी की मांग पर डीईईओ ने बताया कि आज तक कार्यालय में आई सभी 171 एलटीसी स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च 2018 तक रिटायर होने वाले शिक्षक 15 नवम्बर तक अपनी एलटीसी की फाइल कार्यालय में भिजवा दें। ऐसा न करने पर संबंधित डीडीओ स्वयं जिम्मेवार होगा। नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों के वेतन बारे डीईईओ ने इसे मंगलवार तक हल करने की बात कही वहीं स्वतंत्रता दिवस की राशि भी मंगलवार तक सभी स्कूलों में दिए जाने का आश्वासन दिया। जीआईएस की मांग पर डीईईओ ने बताया कि जीआईएस के 5 हजार की सीरीज की निदेशालय से मांग की जा चुकी है। सीरीज के आते ही इन्हें सभी शिक्षकों को अलॉट कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने अध्यापकों के बकाया पड़े टीए बिल की समस्या उठाई जिस पर अधिकारी ने कहा कि जिन शिक्षकों की फाइल आ चुकी है, उन्हें मंगलवार तक इसकी राशि जारी कर दी जाएगी। मुख्य शिक्षकों के रुके हुए वेतन पर डीईईओ ने इस समस्या का भी शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव कृष्ण नैन, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. नीतू रानी, कुरड़ाराम, जगजीत सिंह रत्ताथेह, देसराज माचरा, सुरजीत सिंह, भगत सिंह भट्टूकलां, हरपाल सिंह समैण, सुमेर आर्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल मित्ताथल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed