फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सरकार के पार्षद ने ही खोली, भ्रष्टाचार की पोल: निशान सिंह

सरकार के पार्षद ने ही खोली, भ्रष्टाचार की पोल: निशान सिंह

Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरकार के पार्षद ने ही खोली, भ्रष्टाचार की पोल: निशान सिंह
सरकार के पार्षद ने ही खोली, भ्रष्टाचार की पोल: निशान सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष स.निशान सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली सरकार के पार्षद एवं मार्किट कमेटी के उपप्रधान के बेटे रिंकू गर्ग ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यह बात इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कही। इस दौरान सिंह ने कहा कि टोहाना मार्किट कमेटी के लाखों रुपये का गबन अधिकारियों द्वारा किया गया है। जिस धान के भूसे का टेंडर पिछले वर्ष 27 लाख रुपये में हुआ था, इस बार उसका टेंडर 15 लाख से कम में कर दिया। अब उसी टेंडर को दोबारा करने का ड्रामा किया जा रहा है। निशान सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है, लेकिन उनके पार्षद के अनुसार अभी तक भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है।

इस बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि उनके पास जानकारी मिली थी कि दोनों अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी की जा रही है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्होंने कार्रवाई की है। पहले की सरकारों में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कभी इतनी तेजी से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed