फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   82 PGTs to probe tablets found by students suspecting software malfunction

विद्यार्थियों को मिले टैबलेट के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी करने की आशंका, 82 पीजीटी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
82 PGTs to probe tablets found by students suspecting software malfunction
तेहाबाद में टेबलेट को लेकर बैठक लेते हुए डीइओ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 21265 टैबलेट विभाग ने दिए हैं। लेकिन टैबलेट से पढ़ाने में न तो शिक्षक दिलचस्पी दिखा रहे और नहीं विद्यार्थी ही अधिगम बने हैं। हालात ये हैं कि टैबलेट के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है। अब शिक्षा विभाग ने जिले के 82 पीजीटी को टैबलेट के जांच के लिए लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 118 में से 115 स्कूलों के शिक्षक टैबलेट से पढ़ाई नहीं करवा रहे हैं। विद्यार्थी भी टैबलेट में शिक्षा विभाग की एप की जगह अन्य एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग ने टैबलेट में पल, अवसर और दीक्षा एप ही दी थी, जिसके द्वारा आनलाइन पढ़ाई की जानी है। अन्य एप के चलते टैबलेट के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं टैबलेट से पढ़ाई के लिए विभाग ने जिले के 82 कंप्यूटर साइंस पीजीटी को सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी है। अब सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेने वाले पीजीटी प्रत्येक विद्यार्थी के टैबलेट की जांच करेंगे। अगर इसमें एमडीएम सॉफ्टवेयर काम करना बंद हो गया है तो उसे अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन घंटे टैबलेट चलाना जरूरी
शिक्षा विभाग अब तक कक्षा दसवीं, बारहवीं के छात्रों और ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं को टैबलेट दे चुका है। अब 11 वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा पीजीटी को भी टैबलेट मिल चुके है। विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन घंटे टैबलेट पर पर पढ़ाई करना और शिक्षकों को भी तीन घंटे पढ़ाना जरूरी है। ये ही नहीं विद्यार्थी को टैबलेट पर तीन टेस्ट करने भी जरूरी है। टैबलेट को लेकर तीन स्तर का रिव्यू होगा। जिला स्तर पर एक माह में दो रिव्यू डीइओ करेंगे। दो रिव्यू खंड स्तर पर होंगे। इसके अलावा हर सप्ताह स्कूल हेड को दो रिव्यू करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 2083 प्राइमरी शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट
शिक्षा विभाग अब प्राइमरी कक्षा के शिक्षकों को भी टैबलेट देने जा रहा है। जिले के 2083 प्राइमरी शिक्षकों को टैबलेट मिलेंगे।
ये है टैबलेट की स्थिति
स्कूलों को दिए गए कुल टैबलेट : 21265
विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट : 14837
टैबलेट के लिए दिए गए सिम : 14801
कोट
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए हैं। विभाग टैबलेट को लेकर गंभीर है और समय-समय पर रिव्यू भी कर रहे हैं। स्कूल हेड को इस संबंध में सख्त आदेश दिए गए हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed