{"_id":"5c80190ebdec221463258b6d","slug":"81551898894-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट को किया जाएगा शहर से बाहर, अवैध कब्जों पर लगाया जाएगा अंकूश: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट को किया जाएगा शहर से बाहर, अवैध कब्जों पर लगाया जाएगा अंकूश: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता साफ-सफाई और जिला में अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी लाकर जिला को विकास के मार्ग पर आगे लेकर जाना है। जिला में भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए भी जिलाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है और उनको स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि जिला के विकास की योजनाएं तैयार करें।
उन्होंने कहा कि जिला के विकास के लिए प्रशासन के साथ जनता और मीडिया का सहयोग आवश्यक है। इसलिए मीडिया भी समय-समय पर जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि जिला में अवैध कब्जों पर पूर्णरूप से अंकुश लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि फतेहाबाद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा मीट मार्केट को भी शहर से बाहर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में छोड़ी गई ग्रीन बेल्ट के उत्थान पर काम होगा। ग्रीन बेल्ट के आसपास फैली गंदगी को हटाया जाएगा और ग्रीन बेल्ट में सुधारीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। बैठक में एडीसी डॉ. सुभीता ढाका, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादियान सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।