{"_id":"5c801705bdec2214367b6384","slug":"81551898373-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए क्रांतिकारी बदलाव : लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए क्रांतिकारी बदलाव : लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ने गांव नहला में चलाया जनसंपर्क अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। लोकसभा चुनावों को लेकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने को लेकर जिले में जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत आप नेता बुधवार को जय सिंह व भरत सिंह की अध्यक्षता में भूना ब्लॉक के गांव नहला में ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आप के जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने आप सरकार द्वारा दिल्ली में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। दिल्ली वासियों को आज पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली 1 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। दिल्ली सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये देकर यह साबित कर दिया है कि अगर सरकार चाहे तो जनता के लिए कुछ भी कर सकती है। लक्ष्य गर्ग ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूरे देश में अकेली ऐसी सरकार है जो शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुढ़ापा पेंशन भी 2500 रुपये है और दिल्ली में जरूरी कागजात बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ते। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत अधिकारी एक कॉल पर खुद लोगों के घर जाकर 50 तरह के कागजात बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डोर टू डोर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे जन हितैषी कार्यों से अवगत करवाएं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ें। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष बलराम यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बुरडक, शहरी अध्यक्ष रोहताश शर्मा, रवि, लीला राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।