फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जाखल नपा चेयरमैन पद के लिए सरगर्मियां शुरू, दावेदार संपर्क साधने में जुटे

जाखल नपा चेयरमैन पद के लिए सरगर्मियां शुरू, दावेदार संपर्क साधने में जुटे

Wed, 26 Dec 2018 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जाखल नपा चेयरमैन पद के लिए सरगर्मियां शुरू, दावेदार संपर्क साधने में जुटे
जाखल नपा चेयरमैन पद के लिए सरगर्मियां शुरू, दावेदार संपर्क साधने में जुटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जाखल। जाखल मंडी नगर पालिका का गठन होने के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद को लेकर हर वार्ड की महिला पार्षदों के प्रतिनिधियों ने बाकी पार्षदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसके लिए संबंधित पार्टी के लिए भी दबाव बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। कुल 13 पार्षदों में से जहां 7 महिला पार्षद इस चुनाव में निर्वाचित हुई है वहीं 6 पुरुष पार्षद इस नगर पालिका में निर्वाचित होकर आए हैं। नपा अध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने के चलते भी अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए हर कोई अपनी जोर आजमाइश कर रहा है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का हलका होने के कारण बीजेपी नेता इस जुगत में लगे हुए हैं कि भाजपा समर्थित किसी चेहरे को ही नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन इस चुनाव में ज्यादातर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के जीतने से उनके प्रयासों को कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही। उधर राजनीति की करवट को देखते हुए निर्दलीय पार्षदों को भी अपनी किस्मत चमकती नजर आ रही है। अब सभी की नजर सरकार द्वारा इस मामले में नपा अध्यक्ष पद चुनाव की तारीख पर है। तारीख तय होने के बाद इस मामले में और सरगर्मियां बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed