{"_id":"5bd4bd51bdec22693a663efc","slug":"81540668753-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की भारी आवक से रास्ते अवरुद्ध, आम आदमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की भारी आवक से रास्ते अवरुद्ध, आम आदमी परेशान
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की भारी आवक से रास्ते अवरुद्ध, आम आदमी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। अनाज मंडी रतिया में धान की भारी आवक के चलते जहां अनाज मंडी में धान की ढेरियों के अंबार लग गए हैं, वहीं अनाज मंडी के बाहर की सड़कों पर व्यापारियों व किसानों द्वारा रास्ता अवरुद्ध कर देने से जाम की स्थिति बनी हुई है। मॉडल टाउन व अनेक स्कूलों को जोड़ने वाले मेन रोड पर जाम की स्थिति के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मार्केट कमेटी प्रशासन ने अनाज मंडी में सफेद पट्टियां लगाकर सीमा में रहने के आदेश व्यापारियों को दे रखे हैं लेकिन किसानों द्वारा सड़कों पर फसल गिरा देने से पूरे रास्ते को अवरुद्ध कर रखा है। कई लोग फसल से भरे वाहन खाली करके वाहनों को वहीं सड़कों पर आड़ा तिरछा खड़ी करके रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आने-जाने वाहन चालकों में भी आपसी टकराव की स्थिति बनी रहती है। शहरवासियों लुकेश वधवा, बलविंद्र, सुखविंद्र, कीर्ति, ओमप्रकाश, विपिन, राजेंद्र सहित अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि अनाज मंडी के चारों तरफ मुख्य सड़क को खाली करवाया जाए, ताकि आम आदमी को दिक्कत न आए। इस बारे में जब रतिया मार्केट कमेटी के सचिव चरण सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि धान के सीजन होने के कारण फसल की आवक ज्यादा हो रही है और मंडी में जगह कम पड़ जाने के कारण किसानों द्वारा धान को सड़कों पर उतारा जा रहा है। मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में फसल उतारने के लिए लाइन बनाकर सीमा निर्धारित की गई है व व्यापारियों, किसानों को आदेश दिए गए हैं कि वो रास्ता छोड़कर अपनी फसल उतारें।