फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ायुसेना के तीन विशेष हैलीकॉप्टर्स के बेड़े में सवार होकर फतेहाबाद पहुंचेंगे राष्ट्रपति, भोडिय़ा स्टेडियम में करेंगे लैंड

ायुसेना के तीन विशेष हैलीकॉप्टर्स के बेड़े में सवार होकर फतेहाबाद पहुंचेंगे राष्ट्रपति, भोडिय़ा स्टेडियम में करेंगे लैंड

Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ायुसेना के तीन विशेष हैलीकॉप्टर्स के बेड़े में सवार होकर फतेहाबाद पहुंचेंगे राष्ट्रपति, भोडिय़ा स्टेडियम में करेंगे लैंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। 15 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले के तीन विशेष हैलीकाप्टर्स में फतेहाबाद के भोड़ियाखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में लैंड करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने हिसार आईजी संजय कुमार की अगुवाई में बुधवार को सारा दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार शाम को भोडिय़ाखेड़ा के स्टेडियम पर अपनी अंतिम मोहर लगा दी। 15 जुलाई को कबीर जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हवाई बेड़े में वायुसेना के तीन विशेष हैलीकाप्टर्स शामिल हैं। 14 जुलाई को भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम में वायुसेना के तीन तीनों हैलीकाप्टर्स को एक साथ लैंड करवाने की रिहर्सल की जाएगी। उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
दरियापुर अकादमी, सब्जी मंडी, सिरसा हवाई पट्टी का भी किया निरीक्षण
बुधवार को आईजी हिसार संजय कुमार की अगुवाई में जिला प्रशासन की एक विशेष टीम ने सब्जी मंडी, कार्यक्रम स्थल के पास अनाजमंडी में, रतिया और सिरसा की हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। टीम में डीसी डा. हरदीप सिंह, नोडल अधिकारी एडीसी डा. जेके आभीर, एसपी दीपक सहारण एवं जिला लोकसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी शामिल थे। सिरसा हवाई पट्टी को इसलिए कैंसिल किया गया क्योंकि उसकी दूरी ज्यादा है। इसके अलावा रतिया का सिंगल रोड है, आमजन के लिए बंद करने पर जाम की समस्या खड़ी हो सकती है। इसके अलावा अनाजमंडी में 11 हजार वोल्टेज की हाईपावर तार निकल रही है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने यहां पर राष्ट्रपति के काफिले के हैलीकॉप्टर्स की लैडिंग के लिए यहां पर परमिशन नहीं दी। इसके बाद भोड़ियाखेड़ा खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एजेंसियों के मानकों और जिला प्रशासन की सहुलियत पर खेल स्टेडियम फिट बैठा। इसके बाद आईजी की अगुवाई में जिला प्रशासन की विशेष टीम ने इसे राष्ट्रपति के काफिले की लैंडिंग के लिए फिट मानते हुए फाइनल कर दिया।
विज्ञापन

------------------------
लोकनिर्माण विभाग को सौंपी हैलीपेड और समारोह स्थल तक सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी
जिला प्रशासन ने खेल स्टेडियम का फाइनल होते ही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को यहां पर तीन विशेष हैलीपेड और यहां से लेकर अनाजमंडी के समारोह स्थल तक सड़क निर्माण व मरम्मत के सभी कामों को तुरंत प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला एक दिन पहले विशेष रिहर्सल करेगा। इस रिहर्सल के ठीक तरह से होने के बाद ही इसे राष्ट्रपति के आने के लिए फाइनल किया जाएगा। इसके साथ ही 15 जुलाई को राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनकी रवानगी तक हिसार रोड से शुरू होकर अनाजमंडी के साथ साथ निकलने वाला मिनी बाईपास आम वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर उनके हैलीकॉप्टर्स को उतारने के लिए भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम को फाइनल कर दिया गया है। यहां पर हैलीपेड व समारोह स्थल तक सड़क की मरम्मत आदि के लिए लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। लगभग आधा दर्जन साइट देखने के बाद भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम का चयन हैलीकॉप्टर्स की लैंडिंग के लिए किया गया है।
- डा. हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed