{"_id":"5b391afd4f1c1b5d748b7cf5","slug":"81530469117-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खुद के शौक के लिए लेता था ड्रग्स, अब बना तस्कर, दस लाख की हेरोइन के साथ पुलिस गिरफ्त में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले खुद के शौक के लिए लेता था ड्रग्स, अब बना तस्कर, दस लाख की हेरोइन के साथ पुलिस गिरफ्त में आया युवक
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ मिली है। फतेहाबाद पुलिस की एक टीम ने गांव काजलहेड़ी के पास एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 215 ग्राम हेरोइन बरामद की है। घटना शनिवार सांय की बताई गई है। आरोपी की पहचान गांव काजलहेड़ी निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस 215 ग्राम हेरोइन की बाजार कीमत लगभग दस लाख से अधिक आंकी गई है। डीएसपी उमेद सिंह ने रविवार को पत्रकारवार्ता में इसकी पुष्टि की।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम शनिवार सांय गांव काजलहेड़ी में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक संदीप वहां से निकल रहा था, पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया जिसके बाद शक होने पर पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर दबोच लिया। उसकी जब तलाशी ली गई तो संदीप की जेब से एक लिफाफे में 215 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गश्त कर रही टीम ने तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद डीएसपी उमेद ने मौके पर जाकर मामले की सारी जानकारी ली।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त आरोपी संदीप हेरोइन दिल्ली में जनकपुरी इलाके में एक महिला से लेकर आया था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि आरोपी संदीप पहले दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करता था और उसी दौरान वहां कुछ दोस्तों ने उसे हेरोइन का नशा दिलवाना शुरू कर दिया। पहले वो खुद पीता था, लेकिन इस बीच उसने ट्रांसपोर्ट का काम छोड़ दिया और इसी धंधे में लिप्त हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो दूसरी बार ही माल लेकर आया था। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप पहले अपने ग्राहकों से डिमांड पूछता है और इसके बाद ही वो दिल्ली से माल लेकर आता था। उन्होंने बताया कि अभी उससे पूछताछ जारी है। जांच में पुलिस को पता चला है कि उसके पास कुछ लोग स्थानीय हैं जो उससे माल खरीदते थे और कुछ लोग बाहर के हैं। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में दिल्ली भी जाएगी ताकि जहां से आरोपी संदीप माल लेकर आता था, वहां भी पूछताछ और छापेमारी की जाएगी।