फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनाजमंडी के सामने ट्रक ने मारी बिजली के पोल को टक्कर, दो पोल टूटे

अनाजमंडी के सामने ट्रक ने मारी बिजली के पोल को टक्कर, दो पोल टूटे

Thu, 10 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी के सामने ट्रक ने मारी बिजली के पोल को टक्कर, दो पोल टूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने 33 केवी बिजली घर के सामने खड़े बिजली के खंभों से बुधवार सुबह एक ट्रक जा टकराया। जिससे दोनों खंभे टूट गए और भट्टू रोड एरिया में बिजली बाधित हो गई। गनीमत रही कि सुबह के समय वहां पर कोई नहीं था। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। हालांकि कुछ घंटे बाद अन्य क्षेत्रों की बिजली तो सुचारू कर दी गई, लेकिन दो ट्रांसफार्मरों पर बिजली देर शाम को ही शुरू की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाजमंडी में चल रहे गेहूं के कट्टों के उठान को लेकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक अनाजमंडी के गेट नंबर-1 में जा रहा था। जब ट्रक चालक मंडी गेट में घुसने के लिए ट्रक को बैक कर रहा था तो वह सीधा 33 केवी सब स्टेशन के बाहर खड़े बिजली के दो एच-पोल से जा टकराया। जिससे दोनों खंभे बीच में टूट गए।
विज्ञापन

बिजली रही गुल
33 केवी सब स्टेशन से 132 केवी सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। इन खंभों पर भी 132 केवी बस स्टेशन से बिजली आती है। जिस कारण भट्टू रोड क्षेत्र पर अनाजमंडी, नहर कालोनी सहित कई क्षेत्रों बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 5 घंटे तक इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। बाद में बिजली निगम ने दो ट्रांसफार्मरों को छोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक से वसूला नुकसान : एसडीओ
बिजली निगम के एसडीओ धीरज कुमार ने बताया कि सुबह एक ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करते समय बिजली के दो एच-पोल को टक्कर मार दी थी। जिससे बिजली निगम को 15 हजार 500 रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक से नुकसान की भरपाई करवा ली गई है, अन्यथा उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जाती। उन्होंने बताया कि खंभे टूटने से एक बारगी बिजली बाधित हुई थी, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया। मात्र 2 ट्रांसफार्मरों पर बिजली नहीं छोड़ी गई थी। देर शाम तक दोनों खंभों की जगह नए खंभे लगाने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed